Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, October 9, 2021

शिक्षिका की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

 

रगड़गंज (गोंडा ) । बेलसर ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल पाठक पुरवा सिधौटी की सहायक अध्यापिका ने एसपी से अज्ञात व्यक्ति पर आधार कार्ड फार्म पर हस्ताक्षर करने का दबाव डालने का आरोप लगाया। पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने थानाध्यक्ष करूणाकर पांडेय को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसओ ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय ने बताया कि शिक्षिका ने सिधौटी गांव के राजू पुत्र भगत पर आधार कार्ड के फार्म पर साइन करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया था।


इसके बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई में राजू पुत्र भगत को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई पर विद्यालय के सभी शिक्षकों व पीड़िता ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

शिक्षिका की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link