Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, October 9, 2021

विद्यालयों में शिक्षा का स्तर सुदृढ़ करें: बीईओ

 


चरथावल। खंड शिक्षा अधिकारी नीलम तोमर ने संकुल की बैठक में  शिक्षकों को प्रेरणा लक्ष्य और कायाकल्प के लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों का शिक्षा स्तर सुधारने के लिए सहायक शिक्षा सामग्री का उपयोग किया जाए और सहज वातावरण बनाया जाए। मिशन प्रेरणा प्रभारी राजीव कुमार ने मिशन प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा सूची और प्रेरणा तालिका के बारे में बताया। एआरपी जसराज सिंह ने अक्तूबर में मिशन शक्ति के तहत होने वाली गतिविधियों से अवगत कराया। छात्र छात्राओं की शैक्षिक एजेंडा के बिंदुओं पर शिक्षकों के लक्ष्य निर्धारित किए गए। मौ. आसिफ, सुभाष चंद, जीशान अहमद, हैदर अली, अमरेश पांडेय, रेशमा, सुनीता रानी, हरीश कुमार और प्रमोद आदि रहे।

विद्यालयों में शिक्षा का स्तर सुदृढ़ करें: बीईओ Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link