Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, October 9, 2021

योगी-मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपों से घिरे कार्यवाहक प्रधानाचार्य को पद से हटाया

 पीलीभीत। योगी और मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप से घिरे सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य ओमप्रकाश वर्मा को उनके पद से हटा दिया गया। उन्हें उनके मूल पद पर भेजा गया है। वह अर्थशास्त्र के प्रवक्ता रहेंगे। उनके स्थान पर प्रबंधक रवि बजाज ने शिक्षक डॉ. वीर सिंह आजाद को कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया है।


विद्यार्थी परिषद के पूर्व पदाधिकारी और भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता दीप अग्रवाल ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्यवाहक प्रधानाचार्य पर आरोप लगाए थे। आरोपों में कहा गया था कि प्रधानाचार्य ने व्हाट्सएप ग्रुप पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बारे में अभद्र टिप्पणी की है। इसलिए जांच एवं कार्रवाई होनी चाहिए। डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक को जांच के आदेश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने दो सदस्यों की जांच कमेटी बनाई। कमेटी ने दो आरोपों को सही पाया और अपनी आख्या सौंप दी। आख्या मिलने के बाद डीआईओएस ने प्रबंधक को कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश मिलने पर प्रबंधक रवि बजाज ने ओम प्रकाश वर्मा को कार्यवाहक प्रधानाचार्य के पद से हटा दिया है।


योगी-मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपों से घिरे कार्यवाहक प्रधानाचार्य को पद से हटाया Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link