Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, October 9, 2021

Primary ka master-शिष्य व गुरुजी व ढो रहे किताबें

 Primary ka master- शिष्य व गुरुजी व ढो रहे किताबें 

लाटघाट | शिष्य और गुरु जी पढ़ने-पढ़ाने की बजाय किताबें ढो रहे हैं। स्कूलों में किताबें खंड शिक्षा अधिकारियों को पहुंचानी थीं और इसके लिए परिवहन व्यय भी तय था लेकिन स्कूल तक किताबें ले जाने की जिम्मेदारी अध्यापकों पर डाल दी गई है।

Primary ka master- शिष्य व गुरुजी व ढो रहे किताबें


जनपद मुख्यालय से ब्लाक संसाधन केंद्र (बीआरसी) से न्याय पंचायत संसाधन केंद्र (एनपीआरसी) और वहां से स्कूलों तक किताबें पहुंचाई जानी थीं। किताब ढोने का कार्य ठेके पर कराया जाना है। बावजूद इसके शिक्षक व बच्चे किताबें ढोने में लगे हुए हैं। शिक्षा क्षेत्र हरैया में बीआरसी, कार्यालय के बगल में प्राथमिक विद्यालय बनावे विद्यार्थी पुस्तकों का बोरा ढोते दिखे। बच्चे व हेड मास्टर साइकिल पर किताब लादकर स्कूल ले गए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिहार के 6 से 8 कक्षा के छात्र रुस्तम, नीतीश व विद्यासागर को इस काम पर लगाया था। प्रधानाध्यापक बृजभान के साथ साइकिल पर किताब ले जा रहे थे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह का कहना है कि किताबें स्कूल पहुंचाई जाएंगी।

Primary ka master-शिष्य व गुरुजी व ढो रहे किताबें Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link