Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, October 9, 2021

शिक्षिका को फांसी लगाकर मारने का प्रयास, पति गिरफ्तार

 बड़ौत (बागपत)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव स्थित स्कूल में तैनात शिक्षिका को उसके पति ने तीन तलाक देकर दूसरा निकाह कर लिया। पीड़ित शिक्षिका ने विरोध किया तो आरोपी पति ने उसे फांसी लगाकर मारने का प्रयास किया। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को दिल्ली बस स्टैंड से आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।


कोतवाली प्रभारी रवि रत्न सिंह ने बताया कि 15 दिन पूर्व क्षेत्र के एक स्कूल में तैनात शिक्षिका ने अपने पति के खिलाफ तलाक देकर दूसरा निकाह करने की शिकायत की थी। साथ ही तलाक व दूसरा निकाह करने का विरोध किए जाने पर फांसी लगाकर जान से मारने के प्रयास की तहरीर दी थी। पीड़ित की तहरीर पर जांच करके आरोपी जफर इकबाल पुत्र फारूख अली निवासी सिवालखास थाना जानी मेरठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। कोतवाली पुलिस को मुखबिर ने जानकारी दी कि आरोपी दिल्ली बस स्टैंड पर खड़ा है तथा कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस ने उसे धर दबोचा।

शिक्षिका को फांसी लगाकर मारने का प्रयास, पति गिरफ्तार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link