चित्रकूट / मानिकपुर । शिक्षकों के स्कूल न पहुंचने की शिकायत पर 15 शिक्षकों को निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई बीएसए ने मानिकपुर खंड शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण के बाद आख्या देने पर की है।
बीएसए राजीव रंजन मिश्र ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी मानिकपुर कृष्णदत्त पांडेय ने कई स्कूलों का निरीक्षण किया था। जिसमें प्राथमिक विद्यालय जगन्नाथ पुरम के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार पटेल, सहायक अध्यापक शैलेंद्र कुमार मिश्र, कंपोजिट विद्यालय इटवा के प्रधानाध्यापक राघवेंद्र विक्रम वेद, सहायक अध्यापक भान प्रताप सिंह, गायत्री यादव, संत शरण, अनुपम त्रिपाठी, प्रियंका यादव, उच्च प्राथमिक विद्यालय बंभिया सहायक अध्यापक संतोष कुमार व मनोज गौतम, प्राथमिक विद्यालय अरवारा के सहायक अध्यापक राजराम, सुधीर कुमार, चंद्रकांत सिंह, राजपाल, योगेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
