Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, October 9, 2021

जिले के 30 आंगनबाड़ी केंद्रों को राज्यपाल ने लिया गोद

 बिजनौर। जिले के 30 आंगनबाड़ी केंद्रों को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गोद लिया है। इन केंद्रों के बच्चों से कुपोषण को दूर करने के लिए अब अलग से अभियान चलाया जाएगा। रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली का स्टाफ इन केंद्रों के बच्चों के लिए पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराएगा। साथ ही इन केंद्रों के बच्चों के परिजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। जिले में तीन हजार से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं।



आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाता है। केंद्र व राज्य सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों से कुपोषण को खत्म करने के


लिए अनाज, दाल आदि वितरण करा रही हैं। जिले में 3236 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। हर माह औसतन पांच हजार अतिकुपोषित बच्चे मिलते हैं। पहले अतिकुपोषित बच्चों को अधिकारियों को गोद भी दिया जाता है। अब राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जिले के 30 आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लिया है। राज्यपाल जिस भी जिले में जाती हैं, वहां पर आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेती हैं।

जिले के 30 आंगनबाड़ी केंद्रों को राज्यपाल ने लिया गोद Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link