शाहजहांपुर।
डायट में बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम निपुण भारत एवं नई शिक्षा नीति के तहत स्कूल रेडीनेस प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। इसमें डायट प्राचार्य डॉ. अचल कुमार ने प्रशिक्षण की रूपरेखा व उपयोगिता की जानकारी दी। संदर्भदाता अंजनी कुमार भारती ममता शुक्ला ने सत्रवार प्रशिक्षण का संचालन किया।
प्रथम सत्र में प्रतिभागियों का स्वागत एवं दो दिवसीय प्रशिक्षण का परिचय, द्वितीय सत्र में आइस ब्रेकिंग में गतिविधि में स्कूल का पहला दिन याद करना, तृतीय सत्र में विद्यालय की तैयारी के व्यापक संदर्भ पर चर्चा, चतुर्थ सत्र में विद्यालय की तैयारी का परिचय एवं उसका महत्व, पंचम सत्र में एन 3टी द्वारा परिभाषित अधिगम के के आरईसी लक्ष्य पर चर्चा हुई। छठे सत्र में एनआईसीटी द्वारा परिभाषित अधिगम के व्यापक लक्ष्य के अनुसार विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन और आखिरी सत्र में पूरे दिन के सार और असाइनमेंट पर चर्चा की गई। इस दौरान एआरपी निगोही शैलेंद्र सिंह, वैभव मिश्रा, डायट लिपिक दीपक, इमरान सईद आदि मौजूद रहे।
