Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, October 9, 2021

13 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस

 डुमरियागंज। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बृहस्पतिवार को की गई पड़ताल में डुमरियागंज नगर में संचालित सभी केंद्र बंद मिले थे। जिस पर सीडीपीओ ने सभी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।


   आंगनबाड़ी केंद्रों की हकीकत जानने के लिए बृहस्पतिवार को पड़ताल में नगर रामअजोरे के घर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र 11 पर कार्यकर्ता आरती सिंह नहीं मिलीं थीं इसी तरह थाने के पीछे स्वामी के बरामदे में आंगनबाड़ी केंद्र 15 संचालित है। जहां कार्यकर्ता आशा गोड़ नहीं मिलीं थी। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर स्थित प्राइमरी स्कूल प्रथम में चल रहे सात आंगनबाड़ी केंद्र पर संजीवनी श्रीवास्तव, आंगनबाड़ी केंद्र दो की अकीला खातून के रिटायर्ड होने पर इंचार्ज कार्यकर्ता रोशन आरा, आंगनबाड़ी केंद्र 3 पर गायत्री गुप्ता भी अनुपस्थित मिलीं थी। कंमपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर आंगनबाड़ी केंद्र 10 पर रंजीता गुप्ता, आंगनबाड़ी केंद्र चार पर राधा और आंगनबाड़ी केंद्र पांच पर गीता अनुपस्थित मिलीं थीं। अमर उजाला में पड़ताल की खबर प्रकाशित होने के बाद इसे गंभीरता से लेते हुए सीडीपीओ अभय सिंह ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सुपरवाइजर्स से स्पष्टीकरण मांगा है। यह जानकारी सीडीपीओ अभय सिंह ने दी।

13 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link