Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, October 9, 2021

जूनियर शिक्षक भर्ती के अंतर्गत 50 फीसदी से कम अंक वालों के आधीरात तक लिए गए आवेदन

 परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) कार्यालय में बृहस्पतिवार की देर तक सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक भर्ती 2021 के लिए स्नातक में 50 प्रतिशत से कम अंक वाले अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र लिए गए। लगभग 2200 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन। हाईकोर्ट के आदेश पर पीएनपी ने सात अक्तूबर तक आवेदन पत्र लिया। 


इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अध्यापक और प्रधानाध्यापक भर्ती के लिए 50 प्रतिशत से कम अंक वालों का भी आवेदन पत्र स्वीकार करने का निर्देश पीएनपी को दिया था। जिसके बाद आदेश के अनुपालन में सात अक्तूबर तक 50 फीसदी के कम अंक वालों का आवेदन लिया। कार्यालय पर काफी गहमा गहमी का माहौल रहा। रात 12 बजे के बाद तक काफी भीड़ जमा रही। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी। 

primary ka master, primary ka master current news, primarykamaster, basic siksha news, basic shiksha news, upbasiceduparishad, uptet

जूनियर शिक्षक भर्ती के अंतर्गत 50 फीसदी से कम अंक वालों के आधीरात तक लिए गए आवेदन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link