Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, October 15, 2021

चयन के छह माह बाद भी नहीं मिली नियुक्ति

 प्रयागराज । एक तरफ मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि किसी भी भर्ती के विज्ञापन से लेकर नियुक्ति तक की प्रक्रिया छह माह में पूरी कर ली जाएगी, वहीं तमाम अभ्यर्थी चयनित होने के साढ़े छह माह बाद भी नियुक्ति के लिए भटक रहे हैं। सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा 2019 के तहत मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल के चयनित अभ्यर्थियों को अब तक नियुक्ति नहीं मिली है।



यूपीपीएससी ने सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा 2019 का अंतिम चयन परिणाम 26 मार्च 2021 को जारी किया था। इस परीक्षा के तहत सहायक अभियंता के 648 पदों पर भर्ती होनी थी, लेकिन योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण 68 पद खाली रह गए थे और आयोग ने 580 पदों पर अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया था। परिणाम जारी होने के कुछ दिनों बाद ही आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की संस्तुति शासन को भेज दी थी। कुछ दिनों पहले ही मंडी परिषद, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में सहायक अभियंता के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति दे दी गई, लेकिन ऊर्जा विभाग में सहायक निदेशक के पद पर चयनित 21 अभ्यर्थियों और श्रम विभाग में सहायक निदेशक कारखाना के सात पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को अब तक नियुक्ति नहीं मिली।

चयन के छह माह बाद भी नहीं मिली नियुक्ति Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link