Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, October 15, 2021

16 शहरों के 48 केंद्रों में होगी प्रवेश परीक्षा, इविवि प्रशासन ने जारी की ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों की सूची

 प्रयागराज विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में सत्र 2021-22 के तहत प्रवेश परीक्षा 18 अक्तूबर से शुरू होने जा रही है। पहले दिन बीएड, एमएड सहित पीजीएटी-2 और इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के तहत संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए केवल ऑनलाइन मोड में परीक्षा होगी। यह परीक्षा 16 शहरों के 48 केंद्रों में आयोजित की जाएगी।



इविवि प्रवेश प्रकोष्ठ के चेयरमैन प्रो. आशीष सक्सेना एवं निदेशक प्रो. आईआर सिद्दीकी के अनुसार सर्वाधिक 34 परीक्षा केंद्र उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बनाए गए हैं। प्रयागराज में 14, वाराणसी में आठ, आजमगढ़ में एक, गोरखपुर में चार, लखनऊ में चार बरेली में एक और कानपुर में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, दिल्ली में एक, बिहार के पटना में छह, राजस्थान के जयपुर में एक, मध्य प्रदेश के भोपाल में एक, असम के गुवाहाटी में एक, पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक, कर्नाटक के बंगलुरू में एक, तेलंगाना प्रदेश के हैदाबाद में एक, और केरल के तिरुवनंतपुरम में एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है।


प्रयागराज में नंद किशोर सिंह कंप्यूटर एकेडमी झुंसी, एआईआइटी एंड मैनेजमेंट कॉलेज झुंसी, विनायक आईटो कालेज फाफामऊ, विवेकानंद पब्लिक इंटर कालेज बम्हरौली, आरडी इंस्टीट्यूट नैनी, एमएम इंफोटेक नैनी, अभिजीत स्किल सेंटर झलवा, एक्सेलेंस इंफोटेक नैनी, न्यू विजन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट नैनी, श्री विंध्यवासिनी एजूकेशन एंड वेलफेयर फाफामऊ, अजय आनलाइन एग्जाम सेंटर घूंसी, साई इंस्टीट्यूट ऑफ आईटी मैनेजमेंट नैनी, इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड डेवलपमेंट (आईसीएसडी) कॉलेज टैगोर टाउन और इलाहाबाद इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड नैनी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

16 शहरों के 48 केंद्रों में होगी प्रवेश परीक्षा, इविवि प्रशासन ने जारी की ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों की सूची Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link