लखनऊ: प्रेरणा डीबीटी एप पर परिषदीय विद्यालयों के छात्र व उनके अभिभावकों के आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया में लखनऊ फिसड्डी साबित हो रहा है। एक माह में महज 12 फीसद छात्रों का ही डाटा वेरिफाई हो सका है। जबकि परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक में छात्रों की संख्या करीब 2,09,421 हैं। जिले स्तर पर अधिकारियों के इस ढुलमुल रवैये पर विभाग के अधिकारियों ने फटकार भी लगाई, मगर हालात जस के तस हैं।
प्रदेश सरकार इस बार परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए यूनिफार्म, स्वेटर, जूते-मोजे और बस्ता मुहैया कराने के बजाय उसे खरीदने के लिए आवश्यक धनराशि सीधे अभिभावकों को खाते में देगी। स्वेटर के लिए 200 रुपये, दो जोड़ी यूनिफार्म के लिए 600 रुपये, जूते के लिए 135 रुपये, बस्ते के लिए 100 रुपये और मोजे के लिए 21 रुपये दिए जाएंगे।
इन्हें भी देखें
आ रहीं समस्याएं: शिक्षकों के अनुसार एप डाउनलोड करने में समस्या आ रही है। डाउनलोड होने के बाद छात्रों व उनके माता-पिता का डाटा नहीं दर्शाता है। ऐसे में बिना डाटा के आधार से वेरिफाई करना असंभव है।
