Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, October 15, 2021

उत्तर प्रदेश की ओर से 2445 स्टाफ नर्स की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी

 लखनऊ : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), उत्तर प्रदेश की ओर से 2445 स्टाफ नर्स की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। संविदा पर स्टाफ नर्स की भर्ती की जाएगी और इन्हें प्रति माह 20,500 रुपये मानदेय दिया जाएगा। अभ्यर्थी 20 अक्टूबर से आनलाइन आवेदन फार्म भर सकेंगे। अंतिम तारीख नौ नवंबर निर्धारित की गई है। एनएचएम यूपी की मिशन निदेशक अर्पणा उपाध्याय की ओर से भर्ती प्रक्रिया से संबंधित दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।



अभ्यर्थी एनएचएम यूपी की वेबसाइट http://www.upnrhm.gov.in/ पर खाली पदों व भर्ती प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। स्टाफ नर्स की भर्ती एनएचएम द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों में की जाएगी। भर्ती में सर्वाधिक मैटरनल प्रोग्राम के अंतर्गत 900 स्टाफ नर्स की भर्ती होगी। एक साल की संविदा पर भर्ती होगी और कार्य बेहतर रहा तो आगे संविदा की अवधि बढ़ाई जाएगी।


उत्तर प्रदेश की ओर से 2445 स्टाफ नर्स की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link