Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, October 15, 2021

निजीकरण के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी लामबंद

 आजमगढ़। एनपीएस और निजीकरण के विरोध में 22 अक्टूबर को प्रस्तावित पदयात्रा को सफल बनाने के लिए ब्लॉक तरवां के लामबंद शिक्षक व कर्मचारियों की बैठक चौरी बेल्हा इंटर कॉलेज परिसर में हुई। अध्यक्षता इंटर कालेज के वरिष्ठ शिक्षक राजेश सिंह व संचालन जिला संगठन मंत्री घनश्याम यादव ने किया।



अटेवा के जिला संयोजक सुभाष चंद यादव ने पुरानी पेंशन को कार्मिक को जीने का आधार बताया। इस आंदोलन की सफलता के लिए अनवरत संघर्ष की आवश्यकता को रेखांकित किया। श्रीदुर्गाजी पीजी कॉलेज चंडेश्वर के एसोसिएट प्रोफेसर, जिला


कार्यक्रम की सफलता के लिए चौरी बेल्हा इंटर कॉलेज परिसर में की बैठक


सहसंयोजक डा. रामजी वर्मा ने 22 अक्टूबर को जनपद मुख्यालय पर प्रस्तावित पदयात्रा कार्यक्रम की सफलता के लिए उपस्थित साथियों से सक्रिय सहयोग की अपील की। अटेवा तरवां ब्लॉक सहसंयोजक देवेश यादव ने अटेवा के पेंशन आंदोलनों का वृत्त प्रस्तुत किया। जिला संगठन मंत्री बैजनाथ कन्नौजिया ने आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षक व कर्मचारी साथियों से निरंतर संपर्क कर अधिकाधिक संख्या बल के साथ उपस्थिति सुनिश्चित की बात कही।

निजीकरण के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी लामबंद Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link