प्रयागराज मीरापुर सब्जी मंडी के पास एक दिन पहले 11वीं के छात्र सिद्धार्थ सिंह पर बमबाजी में चार नामजद समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी घायल छात्र के साथ ही पढ़ते हैं। मीरापुर के पटेल नगर में रहने वाले सिद्धार्थ से कुछ दिन पहले उनका विवाद हो गया था। उसी दौरान उन्होंने उसे देख लेने की धमकी दी थी। बुधवार की रात वह सब्जी मंडी के पास खड़ा था। तभी बाइक से आए बदमाशों ने उस पर हमला किया जिसमें वह लहूलुहान हो गया। एसओ अतरसुइया का कहना है कि घायल छात्र के मुताबिक, हमलावर दो बाइक पर सवार होकर आए थे। जिनमें से चार को वह पहचानता है जबकि दो अज्ञात हैं। हमलावरों में हमटू माया, जमान, बंटा और शाकिब के अलावा दो अज्ञात शामिले हैं। एसओ ने बताया कि केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
