Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, October 15, 2021

मेडिकल कालेज में नियुक्ति के नाम पर हो रही है ठगी, फर्जी विज्ञापन से बेरोजगारों को फंसाने में लगे हैं जालसाज

 जौनपुर। निर्माणधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज में नियुक्ति कराने वाली किसी भी जानकारी पर विश्वास करके कदम उठाने से पहले ये जरूर पता कर लें कि वो सही सूचना हो । सल इन दिनों यहां नियुक्ति कराने के नाम पर जमकर ठगी हो रही है। इसके लिए फर्जी विज्ञापन और लिंक का सहारा लिया जा रहा है।



राजकीय मेडिकल कालेज सिद्दीकपुर में तेजी से काम चल रहा है। इसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पण कराने की तैयारी की बात खुद सीएम योगी आदित्यनाथ बीते दिनों मुंगराबादशाहपुर में आयोजित जनसभा में कर चुके हैं। वहीं, अस्पताल में चिकित्सकों की तैनाती कर दी गई है। जबकि एजेंसी के माध्यम से स्टाफ नर्स, ओटी टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन फार्मासिस्ट, रजिस्ट्रेशन क्लर्क, वार्ड आया, वार्ड व्वाय, कंप्यूटर आपरेटर, इलेक्ट्रिशियन, एमआरडी क्लर्क व एक्सरे टेक्नीशियन आदि पदों पर कर्मचारी रखे जाने हैं। हालांकि अभी किसी तरह की एजेंसी को इसकी जिम्मेदारी नहीं दी गई है। बावजूद इसके विज्ञापन और सोशल साइट पर इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए लिंक वायरल हो रहे हैं। इतना ही नहीं इन पदों पर नौकरी मिलने वालों को 16 हजार 500 रुपये से लेकर 20 हजार तक की सैलरी देने की बात कही गई है।


ऐसे में बहुत से बेरोजगार नौकरी पाने की चाह में इसके बारे में पता लगाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। कइयों ने तो इसके लिए बिचौलियों तक का सहारा ले लिया, जिनमें कुछ ने तो इन्हें नौकरी दिलाने का तक विश्वास दिला दिया। इसके लिए ढंग संबंधित बेरोजगार को मेडिकल कॉलेज तक लेकर चले जाते हैं, जो अभ्यर्थी को बाहर ही रोकर अंदर सेटिंग कराने की बात कहकर जाते हैं और कुछ देर बार वापस आ बोलते हैं कि बात हो गई है, आपका काम हो जाएगा, फिर वे अपनी बात बना लेते हैं।

मेडिकल कालेज में नियुक्ति के नाम पर हो रही है ठगी, फर्जी विज्ञापन से बेरोजगारों को फंसाने में लगे हैं जालसाज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link