Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, October 15, 2021

यूपीसीईटी : एक-दो दिन में शुरू हो सकती है काउंसलिंग

 लखनऊ। प्रदेश के इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट व फार्मेसी कोर्सों में दाखिले के लिए नौ अक्तूबर को रैंक में गड़बड़ी के कारण स्थगित की गई उत्तर प्रदेश कॉमन इंट्रेंस टेस्ट (यूपीसीईटी) काउंसलिंग व फिजिकल रिपोर्टिंग अगले एक-दो दिन बाद दोबारा शुरू होने की उम्मीद है।


प्रवेश काउंसलिंग का आयोजन कर रहे डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) कुलपति प्रो. विनीत कुमार कंसल ने बताया कि एनटीए व एनआईसी की टीमों के साथ बैठक कर समस्या को सुलझाने का प्रयास किया गया है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। विद्यार्थी वेबसाइट देखते रहें, जल्द उन्हें काउंसलिंग के बारे में अपडेट जानकारी दी जाएगी।



गौरतलब है कि काउंसलिंग व फिजिकल रिपोर्टिंग स्थगित होने के बाद 11 अक्तूबर को विवि के अधिकारी दिल्ली पहुंचे। वहां उन्होंने एनटीए के अधिकारियों से मंथन किया। बाद में एनआईसी के अफसरों को भी दिल्ली बुलाया गया क्योंकि काउंसलिंग एनआईसी के सहयोग से आयोजित की जा रही है। हालांकि संशोधन के बाद रैंक में अगर बड़ा बदलाव हुआ तो फिर से काउंसलिंग प्रक्रिया को शुरू करना आसान नहीं होगा।

यूपीसीईटी : एक-दो दिन में शुरू हो सकती है काउंसलिंग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link