Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, October 15, 2021

रसोइयों को नहीं मिला छह माह से मानदेय, रसोइए का परिवार आर्थिक तंगी का शिकार

 सीतापुर। परिषदीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बनाने वाले रसोईयों को पिछले छह माह से मानदेय नहीं मिला है। यह बात उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता और जिला मंत्री खुश्तर रहमान खां ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं निदेशक एमडीएम को भेजे मांगपत्र में कही है।



शिक्षक संघ ने कहा है शासन की अति महत्वपूर्ण मध्याहन भोजन योजना के संचालन में सबसे ज्यादा मेहनत रसोईये करते हैं। विभाग उन्हें बतौर पारिश्रमिक 15 सौ रुपये प्रतिमाह देता है। शिक्षक नेता सुरेंद्र गुप्ता और खुश्तर रहमान खां का कहना है वर्तमान में वित्तीय वर्ष के छह माह पूरे हो चुके हैं। लेकिन मानदेय नहीं मिला। दशहरा और दीपावली जैसे पर्व पर इनका मानदेय अंधेरे में रोशनी की किरण की भांति है। मांगपत्र की प्रति मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा को भी भेजी गई है।

रसोइयों को नहीं मिला छह माह से मानदेय, रसोइए का परिवार आर्थिक तंगी का शिकार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link