Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, October 15, 2021

शिक्षामित्र की बिगड़ी हालत, मौत

 फफूंद (औरैया)। थानाक्षेत्र के सिंगलामऊ निवासी महिला शिक्षामित्र की मंगलवार को अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सिंगलामऊ निवासी गायत्री देवी (45) पत्नी भारत सिंह गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र थीं। मंगलवार को वह शिक्षण कार्य के लिए विद्यालय पहुंचीं, जहां कुछ देर बाद अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। उनकी बहू विनीता ने बताया कि सास को कई दिन से बुखार आ रहा था। स्कूल जाने पर उनके पेट में तेज दर्द हुआ और उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने सैफई रेफर किया, जहा इलाज के दौरान मौत हो गई। (संवाद)



शिक्षामित्र की बिगड़ी हालत, मौत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link