मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षक संघ ने शिक्षक समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। सदस्य प्रांतीय कार्यकारिणी कृष्णानंद दुबे ने कहा कि बार-बार ज्ञापन देने के बाद भी शिक्षक समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ है। अब शिक्षकों ने आर पार की लड़ाई का एलान किया है। समस्याओं के निस्तारण तक अनशन जारी रहेगा।
माध्यमिक शिक्षक संघ ने जुलाई और अगस्त में जिला विद्यालय निरीक्षक को कई ज्ञापन दिए 30 सितंबर को दिए गए ज्ञापन में कहा गया था कि यदि शिक्षक समस्याओं का निस्तारण एक सप्ताह में नहीं हुआ तो वे क्रमिक अनशन को मजबूर होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ शिक्षक संघ ने दो बजे से पांच बजे तक क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। अनशन के पहले दिन कृष्णानंद दुबे ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक को बार-बार ज्ञापन देने के बाद भी समस्याओं को निस्तारण नहीं किया गया है। जिला अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने कहा कि अधिकारी शासनादेश का पालन नहीं कर रहे जिला मंत्री मकेश सिंह चौहान ने कहा कि जब तक समस्याओं का निस्तारण नहीं होगा अनशन जारी रहेगा। पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह यादव, नरेंद्र सिंह यादव, उपदेश सिंह यादव, वियज अग्रिहोत्री, विजय शंकर यादव, शिवभवन सिंह, स्वतंत्र कुमार सिंह, राजीव मिश्रा, रामसेवक, सतीश चंद्र, कौशल कुमार, दीपक कुमार, विजय चंद्र, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
