Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, October 8, 2021

21 से सभी प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों का स्कूल रेडनेस प्रशिक्षण होगा शुरू

 झांसी। 21 अक्तूबर से सभी प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों का स्कूल रेडनेस का प्रशिक्षण शुरू होने जा रहा है। योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में प्री प्राइमरी क्लासेस के लिए शिक्षकों को तैयार किया जाएगा।


आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों को अब विद्यालयीय शिक्षा में शामिल कर लिया गया है। इसके तहत आंगनबाड़ी में प्री प्राइमरी क्लासेस संचालित होनी हैं। इसके लिए विद्यालय, शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाना है, जो कि 21 अक्तूबर से शुरू हो सकता है। बृहस्पतिवार को जिला समन्वयक प्रशिक्षण राजेश कुमार समेले, जिला समन्वयक सामुदायिक शिक्षा नवीन दुबे ने एसआरजी चौधरी धर्मेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र तिवारी, प्रदीप यादव ने बैठक कर योजना तैयार करने को लेकर चर्चा की। साथ ही मिशन प्रेरणा के क्रियान्वयन, शिक्षकों द्वारा दीक्षा पर किए जा रहे प्रशिक्षण, कक्षा आठ के विद्यार्थियों के लिए वन टाइम यूज प्लास्टिक को लेकर निबंध लेखन प्रतियोगिता, अध्यापकों द्वारा कहानी सुनाना प्रतियोगिता, किसी टॉपिक पर पढ़ाने का संक्षिप्त वीडियो निर्माण, इंस्पायर अवार्ड के लिए पंजीकरण, फिट इंडिया मूवमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन की योजना बनाई। सभी ब्लॉक में स्थान की उपलब्धता एवं बीआरसी पर इंटरनेट प्रोजेक्टर सहित जिला स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले जिला स्तरीय ट्रेनर की तैयारी के लिए भी निर्देश दिए गए। ब्यूरो

21 से सभी प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों का स्कूल रेडनेस प्रशिक्षण होगा शुरू Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link