Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, October 8, 2021

बीईओ ने किया विद्यालयों का निरीक्षण, कमियाँ पाए जाने पर दिए निर्देश

 




तमकुहीराज । बीईओ ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के आठ विद्यालयों का निरीक्षण किया। कमियां पाए जाने पर सुधार लाए जाने के निर्देश दिए।


बृहस्पतिवार को खंड शिक्षा अधिकारी अंकिता सिंह ने प्राथमिक विद्यालय मुन्नीपट्टी, श्यामपट्टी, माधोपुर बुजुर्ग, गोसाईपट्टी, चखनी, गौरी इब्राहिम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौरी नरोत्तम तथा माधोपुर आदि का निरीक्षण किया। बीईओ ने छात्रों से संवाद कर शिक्षा की गुणवत्ता, मिड-डे मील की हकीकत, शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति आदि की जानकारी ली।


उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव एवं समय से अभिलेखीय कार्यों को संपादित करते रहने को कहा। संवाद

बीईओ ने किया विद्यालयों का निरीक्षण, कमियाँ पाए जाने पर दिए निर्देश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link