Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, October 8, 2021

डीआईओएस से मिले शिक्षक नेता, समस्याओं के निस्तारण के लिए 15 दिनका समय

औरैया शिक्षक संघ (चंदेल गुट) का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को डीआईओएस से मिला। इस दौरान शिक्षक नेताओं ने 19 मांगों के निराकरण कराए जाने को लेकर चर्चा की जिसमें से 12 का मौके पर निस्तारण किया गया वहीं अन्य समस्या निस्तारण को समय मांगा है।


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) के जिलाध्यक्ष उमाकांत दीक्षित के नेतृत्व में शिक्षक नेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) डॉ. चंद्रशेखर मालवीय से मिला। शिक्षक नेताओं ने कहा कि नौ अगस्त को 19 समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया गया था।

आज तक एक भी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ शिक्षक नेताओं के आक्रोश को देखते हुए डीआईओएस ने उनकी समस्याओं को सुन 12 का मौके पर निस्तारण का


अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए डीआईओएस ने 15 दिन का समय दिया है। शिक्षक नेताओं ने कहा शीघ्र समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर प्रेम नारायन दुबे, होशियार सिंह राजपूत, ब्रजमोहन उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

डीआईओएस से मिले शिक्षक नेता, समस्याओं के निस्तारण के लिए 15 दिनका समय Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link