Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, October 8, 2021

स्कूल परिसर में जलभराव से पढ़ाई प्रभावित

 मथौली बाजार। पकड़ी मदरहा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में जलभराव होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल परिसर में जलभराव से नामांकित छात्र-छात्राएं और शिक्षक पानी के रास्ते ही जाने के लिए विवश हैं। गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय सड़क से  करीब दो फीट तक नीचे है। इसके वजह से हल्की बारिश होने पर ही स्कूल परिसर में जलभराव हो जाता है। करीब तीन दिन पहले हुई मूसलाधार बारिश से स्कूल परिसर में घुटने भर पानी एकत्र हो गया है। इसके चलते विद्यालय में पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस संबंध में मोतीचक बीईओ जयप्रकाश कुशवाहा ने बताया स्कूल परिसर में जलभराव की जानकारी है। गांव के ग्राम प्रधान से स्कूल परिसर में मिट्टी भराई के लिए बात हुई है। बरसात बाद स्कूल परिसर में मिट्टी भराई का कार्य करा दिया जाएगा।



स्कूल परिसर में जलभराव से पढ़ाई प्रभावित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link