Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, October 8, 2021

विद्यालय के पास दुर्गंध से स्कूल आने वाले बच्चे परेशान, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

 साखोपार कसया थानाक्षेत्र के श्यामपुर हतवा गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास बृहस्पतिवार को बोरे में मरे मुर्गे फेंके मिले। दुर्गंध की वजह से लोग परेशान हो उठे।


बताया जा रहा है कि श्यामपुर हतवा गांव में पूर्व माध्यमिक | विद्यालय संचालित होता है। इससे लगभग 100 मीटर दूरी पर ही एक पोल्ट्री फॉर्म भी संचालित होता है। बृहस्पतिवार को नाराजगी जता रहे ग्रामीणों का कहना था कि दो-तीन दिन पहले किसी ने बोरे में मरे मुर्गे विद्यालय के पास फेंक दिया है। बृहस्पतिवार को कुत्तों का झुंड उसे इधर-उधर खींच रहा था। अत्यधिक दुर्गंध के चलते लोग परेशान हो उठे। गांव के विजयप्रकाश चौबे, बबलू चौबे, हरिओम चौबे, रामछबीला चौधरी, मुकुल मिश्रा, रमाकांत तिवारी सहित कई लोगों का कहना था कि दुर्गंध के कारण लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।


हालांकि बाद में बोरे को मिट्टी में दबा दिया गया। बताया जा रहा है कि पोल्ट्री फॉर्म बंद कर संचालक नदारद है।

विद्यालय के पास दुर्गंध से स्कूल आने वाले बच्चे परेशान, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link