Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, October 8, 2021

डीआईओएस ने औचक निरीक्षण में स्कूल समय में कोचिंग चलाने वालों को दी चेतावनी

स्कूलों के समय कोचिंग चलाने वालों को चेतावनी 

अतर्रा कस्बे के विभिन्न इंटर कॉलेजों का जिला विद्यालय निरीक्षक ने औचक निरीक्षण किया। यहां छात्र-छात्राओं से पठन-पाठन की जानकारी की कॉलेज प्रांगण देखा।


शिक्षकों द्वारा स्कूल समय पर कॉचिंग पढ़ाए जाने की शिकायत पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी डीआईओएस ने राजकींग इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षाओं का निरीक्षण किया। विज्ञान इंटर कॉलेज में शिक्षकों द्वारा कराए जा रहे. शिक्षण कार्य को देखा प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी से 2 गज की दूरी का खास ख्याल रखने के निर्देश दिए। छात्र-छात्राओं को मास्क के साथ कॉलेज में प्रवेश देने के निर्देश दिए।


उन्होंने कॉलेज शिक्षकों को अलग से कोचिंग पढ़ाए जाने की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी। खुरहड़ जनता इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं से शिक्षकों द्वारा नियमित कक्षा लेने की जानकारी को प्रधानाचार्य प्रदीप सिंह को कॉलेज परिसर पर साफ-सफाई न मिलने पर डांट लगाई। 

डीआईओएस ने औचक निरीक्षण में स्कूल समय में कोचिंग चलाने वालों को दी चेतावनी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link