Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, October 8, 2021

आंगनबाड़ी गोदाम में लगी आग

 म्याऊ (बदायूं)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नजदीक बुधवार रात आंगनबाड़ी के गोदाम में अचानक आग लग गई। इससे काफी सामान जलकर राख हो गया। आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चला है। बाद में फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आंगनबाड़ी गोदाम में लगी आग


मामला बुधवार देर रात का है। कुछ स्थानीय लोग आंगनबाड़ी के गोदान के सामने से गुजर रहे थे। तभी उन्होंने गोदाम से धुआं निकलते देखा। उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। साथ ही आसपास के लोग आग पर काबू पाने में जुट गए।


कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बाद में फायरब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि गोदाम में कुछ सामान, फर्नीचर और कंप्यूटर आदि रखे थे। फिलहाल आग कैसे लगी, अभी इसका कुछ पता नहीं चला है।


आग लगने का कारण संदिग्ध, सामान गायब होने की आशंका आंगनबाड़ी केंद्र के गोदाम में आग लगने का कारण संदिग्ध है। कोई ये नहीं बता रहा है कि आग कैसे लगी। वहीं दूसरी ओर ये भी आशंका है कि किसी ने जानबूझकर आग लगाई या लगवाई क्या सच्चाई है ये जांच के बाद ही पता चलेगा।

आंगनबाड़ी गोदाम में लगी आग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link