बकेवर- बीआरसी बकेवर परिषदीय स्कूलों के आईं पुस्तकें पांच दिन से धूल खा रही है। स्कूलों में बच्चे बिना पुस्तकों के पढ़ रहे हैं। परिषदीय स्कूलों और माध्यमिक स्कूलों में पढ़ने वाले प्राथमिक, जूनियर के बच्चों को अभी तक पुस्तकें शिक्षा विभाग उपलब्ध नहीं करा सका। बीईओ महेवा दीपक अवस्थी ने बताया कि पुस्तकें विद्यालयों में जल्द से जल्द पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
