Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, October 8, 2021

विद्यालय जा रही शिक्षिका का बैग छीनकर भागे बदमाश

 हरहुआ। कोइराजपुर गांव स्थित रिंग रोड पर बृहस्पतिवार सुबह बाइक सवार बदमाश शिक्षिका का हैंड बैग छीनकर भाग निकले। हरहुआ चौकी पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। आसपास इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला।


जंसा थाना क्षेत्र के भतसार गांव की रहने वाली प्रियंबदा देवी मढ़वा, लमही स्थित विद्यालय में सहायक अध्यापिका हैं। सुबह दस बजे वह अपनी साइकिल से रिंग रोड होकर विद्यालय जा रही थीं, जैसे ही


कोइराजपुर गांव के समीप पहुंची थी कि पीछे से पल्सर बाइक पर सवार दो युवक आए और हैंड बैग छीनकर भाग निकले।

विद्यालय जा रही शिक्षिका का बैग छीनकर भागे बदमाश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link