Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, October 8, 2021

प्राचार्य पद के चयनितों की जल्द शुरू होगी काउंसिलिंग

 प्रयागराज : अशासकीय सहायता प्राप्त डिग्री कालेजों के लिए प्राचार्य पद पर चयनित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग जल्द शुरू होगी। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने विज्ञापन संख्या-49 के तहत प्राचार्य पद पर 290 चयनित


अभ्यर्थियों का ब्योरा उच्च शिक्षा निदेशालय भेज दिया है। निदेशालय उसका अवलोकन करा रहा है। समस्त प्रक्रिया पूरी करके एक सप्ताह के अंदर यानी दशहरा के पहले काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी किया जाएगा। काउंसिलिंग कराकर अक्टूबर के अंत अथवा नवंबर महीने के प्रथम सप्ताह में चयनितों को नियुक्ति दे दी जाएगी। उच्च शिक्षा निदेशक डा. अमित भारद्वाज का कहना है कि आयोग ने प्राचार्य पद पर 290 चयनितों का ब्योरा भेजा है। उनकी काउंसिलिंग कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

प्राचार्य पद के चयनितों की जल्द शुरू होगी काउंसिलिंग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link