Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, October 8, 2021

फर्जीवाड़ा में जीडी बिनानी के सात प्राध्यापकों का वेतन रुका

 मिर्जापुर फर्जीवाड़े के आरोप में उच्च शिक्षा निदेशक ने जीडी बिनानी पीजी कालेज के सात प्राध्यापकों का वेतन रोक दिया है, जबकि एक अन्य का वेतन पहले से ही रोका जा चुका है।


आरोप है कि जीडी बिनानी पीजी कालेज में कई प्राध्यापकों के बारे में पहले भी पर्याप्त अभिलेख एवं आदेश उपलब्ध न होने के बाद भी नियुक्ति करने का आरोप लगाया गया था। इस संबंध में डॉ. अशोक सिंह व अभय प्रताप सिंह ने फर्जी अंकपत्र के आधार पर नियुक्ति प्राप्त करने का आरोप लगाया था डॉ. अरविंद मिश्र ने भी शिकायत की थी जिसके आधार पर जब जांच हुई। इसमें कई के अभिलेख को लेकर शिकायत मिली। इसके बाद एक समिति गठित कर जांच कराई गई थी। समिति ने तीन के बारे में आरोप लगाया कि उनकी नियुक्ति पत्र या विनियमितिकरण का आदेश उपलब्ध नहीं है।


इसके साथ ही चार पर आरोप लगाया गया कि वे नियुक्ति की तिथि के पूर्व से ही वेतन प्राप्त कर रहे थे। एक पर आरोप लगाया गया कि प्राचार्य ने उनको सीधे नियुक्ति पत्र निर्गत कर दी। जबकि पदसृजन का आदेश उपलब्ध नहीं था। इस पर उनका वेतन तो पहले ही रोक दिया गया लेकिन अन्य की जांच चलती रही। इसके बाद जांच आख्या के आधार पर उच्च शिक्षा निदेशक ने क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी को पत्र लिखकर वेतन रोकने का आदेश दिया है।

फर्जीवाड़ा में जीडी बिनानी के सात प्राध्यापकों का वेतन रुका Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link