Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, March 23, 2026

उत्तर प्रदेश- योगी कैबिनेट की बैठक में 37 प्रस्तावों पर लगी मुहर, देखें

उत्तर प्रदेश- योगी कैबिनेट की बैठक में 37 प्रस्तावों पर लगी मुहर, देखें



कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्ताव पास-



★खाद्य रसद विभाग



•इस वर्ष गेंहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹2585/क्विंटल भारत सरकार द्वारा निर्धारित



•गत वर्ष की तुलना में ₹160 प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है



•30 मार्च 2026 से 15 जून 2026 तक खरीद की जाएगी,राज्य के अंदर 8 क्रय एजेंसियों द्वारा खरीद की जाएगी,6500 क्रय केंद्र सभी 75 जनपदों में चलेंगे.



•एफसीआई,यूपी मंडी परिषद,पीसीएफ, पीसीयू,यूपीएसएस, नैफेड,एनसीसीएफ के माध्यम से खरीद की जाएंगी !!



★ऊर्जा विभाग



•परंपरागत ऊर्जा में घाटमपुर पॉवर प्लांट में 660 मेगावॉट की तीन यूनिट लगाने का प्रावधान था,2 यूनिट प्रारंभ हो चुकी है,तीसरी जल्द शुरू होने वाली है



•इस प्लांट के लिए 2016 में भारत सरकार द्वारा झारखंड के दुमका में पछवारा कोल माइन एलॉट किया गया था



•इस कोल माइन के विकास के खर्च के लिए ₹2242.90 करोड़ राशि को कैबिनेट द्वारा मंजूरी



•घाटमपुर पॉवर प्लांट भारत सरकार व प्रदेश सरकार का संयुक्त उपक्रम



नवीन ऊर्जा क्षेत्र हेतु:



•अयोध्या के बाद गोरखपुर शहर को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने हेतु चिलुआताल में 20 मेगावॉट क्षमता का "फ्लोटिंग सोलर प्लांट" लगाने के लिए मंत्रिपरिषद द्वारा मंजूरी



•उत्तरप्रदेश में 2 फ्लोटिंग सोलर प्लांट स्थापित हो चुके हैं,जनपद औरैया में एनटीपीसी द्वारा 20 मेगावाट का, और खुर्जा में टीएचडीसी ने 11 मेगावॉट का फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगाया गया है।



•गोरखपुर के फ्लोटिंग सोलर प्लांट को कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा स्थापित किया जाएगा !!



UP Top News Today: योगी कैबिनेट की बैठक में 37 प्रस्तावों पर लगी मुहर, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

UP Top News Today: सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज 37 प्रस्तावों पर मुहर लगा दी है। गोरखपुर को सोलर सिटी बनाने के लिए चिलुआताल में 20 मेगावॉट का फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगाया जाएगा।

UP Top News Today: योगी कैबिनेट की बैठक में 37 प्रस्तावों पर लगी मुहर, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

UP Top News Today: उत्तर प्रदेश में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में 37 प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई है। दो प्रस्ताव (20 और 21 को) फिलहाल स्थगित दिया गया है। इस बैठक में किसानों, ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। गेहूं खरीद, बिजली उत्पादन और सोलर प्रोजेक्ट को लेकर सरकार ने बड़ा खाका तैयार किया है। गेहूं एमएसपी को 2585 रुपये प्रति कुंतल तय किया गया है। गोरखपुर को सोलर सिटी बनाने के लिए चिलुआताल में 20 मेगावॉट का फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगाया जाएगा।



उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने नगर विकास और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई है। प्रदेश के शहरों को स्मार्ट बनाने से लेकर बिजनेस पार्क और लॉजिस्टिक हब विकसित करने की दिशा में बड़े कदम उठाए गए हैं। सरकार ने नगर पालिकाओं को स्मार्टम बनाने के लिए नवयुग नगर पालिका योजना शुरू करेगी।





23 Mar 2026, 01:55:27 PM IST

छोटे उद्योगों के लिए बनाए जाएंगे औद्योगिक शेड



छोटे उद्योगों के लिए भी पीपीपी मॉडल पर औद्योगिक शेड बनाए जाएंगे। डेवलपर को जमीन दी जाएगी, वह शेड तैयार करेगा और उसे किराए पर दिया जाएगा।





23 Mar 2026, 01:55:02 PM IST

लॉजिस्टिक और मैन्युफैक्चरिंग हब





संभल में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक सेंटर को मंजूरी मिली है। वहीं, ग्रेटर नोएडा (बुढ़ाकी) में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क विकसित होगा। 174.12 एकड़ जमीन नीलामी के जरिए दी जाएगी। इसके अलावा टेंडर डॉक्यूमेंट को कैबिनेट की मंजूरी मिली है। यहां यह हब पूर्वी और पश्चिमी औद्योगिक गलियारों के जंक्शन पर विकसित होगा, जिससे व्यापार और परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।







23 Mar 2026, 01:53:09 PM IST

निजी बिजनेस पार्क विकास योजना को मिली मंजूरी



कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना के अनुसार सरकार ने निजी बिजनेस पार्क विकास योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना के जरिए सेवा क्षेत्र में निवेश बढ़ाने और पार्क विकसित करने का लक्ष्य है, जिससे निवेश की लागत कम होगी।





23 Mar 2026, 01:51:20 PM IST

नगर पालिकाएं बनेंगी स्मार्ट



प्रदेश में पहले से 17 नगर निगमों में स्मार्ट सिटी योजना संचालित है, और अब सरकार ने नगर पालिकाओं को भी स्मार्ट बनाने का फैसला लिया है। इसके तहत ‘नवयुग नगर पालिका योजना’ शुरू की जाएगी, जिसमें 58 जिला मुख्यालय वाले शहर शामिल होंगे। इनमें 55 नगर पालिका परिषद और 3 नगर पंचायत शामिल हैं। इस योजना पर 145 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इसकी अवधि 5 साल तय की गई है। खास बात यह है कि 1.5 लाख से अधिक आबादी वाले 24 निकायों को प्राथमिकता दी जाएगी।





इन शहरों में बुनियादी सुविधाओं के विकास के साथ डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम लागू किया जाएगा, बेहतर जल निकासी व्यवस्था विकसित की जाएगी और प्राचीन धरोहरों के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए वन डे गवर्नेंस सेंटर, थीम पार्क और डिजिटल लाइब्रेरी भी स्थापित की जाएंगी।







23 Mar 2026, 01:44:31 PM IST

गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी



सरकार ने गोरखपुर को सोलर सिटी बनाने की दिशा में भी कदम बढ़ाया है। चिलुआताल में 20 मेगावॉट का फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगाया जाएगा, जिसके लिए 80 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई गई है।





23 Mar 2026, 01:42:21 PM IST

ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा फैसला



कैबिनेट ने ऊर्जा क्षेत्र में भी अहम निर्णय लिए हैं। घाटमपुर में 660 मेगावॉट की तीन यूनिट के प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए झारखंड में मिले कोल ब्लॉक के विकास हेतु 2242.90 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।



यह परियोजना केंद्र और यूपी सरकार का संयुक्त उपक्रम है। इसमें दो यूनिट शुरू हो चुकी हैं, जबकि तीसरी पर काम जारी है। इस प्रोजेक्ट से 270 मिलियन टन कोयला उत्पादन का अनुमान है। इसके बाद बिजली करीब 80 पैसे प्रति यूनिट सस्ती होने की संभावना जताई गई है।







23 Mar 2026, 01:37:26 PM IST

गेंहूं का एमएसपी 2585 प्रति कुंतल तय
प्रदेश में गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2585 रुपये प्रति कुंतल तय किया गया है। गेहूं की खरीद 30 मार्च से 15 जून तक की जाएगी। इसके लिए पूरे प्रदेश में 6500 क्रय केंद्र बनाए जाएंगे।



किसानों को राहत देते हुए सरकार ने उतराई, सफाई आदि के लिए 20 रुपये प्रति कुंतल अतिरिक्त भुगतान देने का भी फैसला किया है। इस बार 30 लाख टन खरीद का लक्ष्य रखा गया है, जबकि 50 लाख टन तक खरीद का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश- योगी कैबिनेट की बैठक में 37 प्रस्तावों पर लगी मुहर, देखें Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link