प्राथमिक विद्यालय की अध्यापिका पर आय से अधिक संपत्ति का केस
लखनऊ । बीकेटी स्थित प्राथमिक विद्यालय सुवंशीपुर की सहायक अध्यापिका सीता पाठक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज किया गया है।
हंसलाल यादव की तहरीर के मुताबिक सीता पाठक गुड़ंबा की फूलबाग कॉलोनी में रहती हैं। उन्होंने 1.46 करोड़ रुपये वैध आय स्रोत से अर्जित किए। वहीं इन्होंने अपने और परिवार पर 2.69 करोड़ रुपये खर्च कर संपत्तियां बनाई हैं।

