Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, March 23, 2026

सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, पत्नी घायल

सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, पत्नी घायल:लाडपुर के पास पेड़ से टकराई बाइक, बच्चों को मामूली चोटें आईं

हाथरस में गुरुवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सहायक अध्यापक की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के समय उनके दोनों बच्चे भी साथ थे, जो सुरक्षित बच गए।

जानिए पूरा मामला…


हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम करीब 6 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यह हादसा जलेसर रोड पर लाडपुर के पास उस समय हुआ, जब एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।


हादसे में बाइक चला रहे विनोद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि दोनों बच्चों को मामूली चोटें आईं। बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मृतक विनोद कुमार सहायक अध्यापक के पद पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय धधोरी, ब्लॉक हसायन में कार्यरत थे। वह अपने गांव जलेसर क्षेत्र से हाथरस लौट रहे थे। विनोद अपने परिवार के साथ आगरा रोड स्थित वैष्णो एंक्लेव में रहते थे।


बाइक का संतुलन बिगड़ा


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लाडपुर के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि विनोद कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत बागला जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां डॉक्टरों ने विनोद कुमार को मृत घोषित कर दिया।



सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, पत्नी घायल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link