Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, October 8, 2021

सराहनीय: प्रधानाध्यापिका ने प्राथमिक विद्यालय की बदल दी सूरत, पौधरोपण, पुस्तकालय, एकल कक्ष का करवाया निर्माण

हमीरपुर। शहर से सात किमी की दूर स्थित कारीमाटी के प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापिका रमा सिंह ने कुछ ही समय में विद्यालय की रौनक बदल दी है। मेहनत व लगन के चलते विद्यालय में पुस्तकालय तैयार किया है। यहां हजारों की संख्या में पुस्तकों का संग्रह है। पौधरोपण से विद्यालय परिसर में हरियाली है।


सौखर ग्राम पंचायत के मजरा कारीमाटी में संचालित प्राथमिक विद्यालय में वर्ष 2015-16 से प्रधानाध्यापिका रमा सिंह को तैनाती मिली। रमा बताती हैं कि विद्यालय को संवारने का बीड़ा उठाया। शुरुआत पौधरोपण से की। परिसर में में सहजन, आंवला, अमरूद, पीपल, बरगद, अर्जुन, सागौन सहित कई पौधे लगाए। एकल कक्ष का निर्माण कराया है। अपने पास से एक पुस्तकालय खोला है। इसमें बाल कुमारी, अपना गीत, शेर और मिट्ठू, भीम भाई की कमीज, मोर पंख, इंद्र धनुष सहित कई पुस्तकें बच्चों के लिए हैं। वहीं आध्यात्मिक पुस्तकों में प्रेम दर्शन, परमार्थ की मंदाकिनी, गृहस्थ में कैसे रहें, सागर के मोती, ज्ञान के दीप जले, जीवन का कर्तव्य, कल्याणकारी प्रवचन आदि उपलब्ध हैं।



सराहनीय: प्रधानाध्यापिका ने प्राथमिक विद्यालय की बदल दी सूरत, पौधरोपण, पुस्तकालय, एकल कक्ष का करवाया निर्माण Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link