बारा। कौशाम्बी ब्लॉक में नवागत बीईओ बृजेश कुमार ने शनिवार को कामकाज संभाल लिया है। इस दौरान शिक्षक समेत खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। बीईओ बृजेश कुमार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप समय से कार्य पूरा कराया जाएगा। इस दौरान घनश्याम मिश्रा, रमेश सिंह, राजकुमार तिवारी, ओमप्रकाश सिंह, नासिर अब्बास, राकेश कुमार, पवनीश कुमार आदि मौजूद रहे।
