Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, October 10, 2021

वेतन की मांग को लेकर संविदा कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

 घूरपुर। क्षेत्र के भीटा विद्युत उपकेंद्र पर शनिवार को संविदा कर्मियों ने दो माह से वेतन न मिलने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अवर अभियंता को शिकायती पत्र देकर बकाए वेतन को दिलाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि वेतन मिलने तक वह जरूरी काम को छोड़ अन्य काम नहीं करेंगे। बता दें कि उपकेंद्र में तैनात संविदा कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। कर्मियों ने केंद्र के मुख्य गेट पर ने विरोध, प्रदर्शन करते हुए मांग पत्र अवर अभियंता भीटा को सौंपा। इस मौके रोहित कुमार कुशवाहा, फरीद अहमद, रामकुमार, सोनू सिंह, कमलेश कुमार, सुरेंद्र कुमार पटेल, अजय कुमार बिंद, लालजी, विजयराज सिंह, दयाशंकर, महेंद्र प्रताप, बालमुकुंद सिंह, शिवशंकर पटेल आदि संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।



वेतन की मांग को लेकर संविदा कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link