सुभाष बीईओ कार्यालय कोरांव कैंपस में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय कोरांव में शनिवार को बच्चे पढ़ने के बजाय ग्राउंड में सफाई करते देखे गए। कुछ ही देर बाद शिक्षक ने बच्चों को इशारे से बुला लिया। बताया जाता है कि खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कोरांव के सभागार में ग्राम प्रधानों का प्रशिक्षण चल रहा था। ग्राम प्रधानों ने प्रशिक्षण में भोजन का विरोध किया। जिसके बाद वहां कुछ पत्रकार पहुंचे तो देखा कि स्कूली बच्चे पढ़ने के बजाय ग्राउंड में घास छील रहे हैं। इस बाबत जब प्रधानाध्यापक गिरीश चंद्र से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सप्ताह में 1 दिन बच्चों से सफ्राइ आदि कार्य कराने के लिए विभागीय दिशा निर्देश है। इस बाबत जब खंड शिक्षा अधिकारी कोरांव राजीव प्रताप सिंह ने कहा कि प्रेरणा एप के जरिए बच्चों को महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात कराने सप्ताह में 1 दिन सफाई कार्य जा सकता है।
