Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, October 19, 2021

कोरोना में पिछड़ी पढ़ाई की भरपाई के लिए प्रशिक्षित होंगे बेसिक के शिक्षक

 कासगंज। कोरोना काल में बेसिक स्कूलों की शिक्षा प्रभावित हुई और अब स्कूलों के खुलने के पढ़ाई रास्ते पर आ रही है। विभाग ने बच्चों को संबंधित कक्षा के अनुरूप तैयार करना चुनौती बना है। इसमें सुधार के लिए जिले के 985 प्राथमिक स्कूलों में रेडीनेस स्कूल कार्यक्रम लागू किया है। नई रणनीति से शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए 7 बीआरसी को प्रशिक्षण केंद्र बनाया गया है।



प्रत्येक बीआरसी पर 21 अक्तूबर से उस ब्लाक के प्राथमिक स्कूलों के एक शिक्षक को रेडोनेस स्कूल कार्यक्रम का प्रशिक्षण दिया जाएगा। चार से पांच घंटे के प्रशिक्षण में शिक्षक को बच्चों को कैसे तत्परता से पढ़ाया जाए और संबंधित कक्षा के लायक बनाया जाए इसके तरीके बताए जाएंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत रेडोनेस कार्यक्रम कक्षा एक से आठ तक प्रभावी होगा। पहले चरण में प्राथमिक स्कूल के एक शिक्षक की क्षमता संवर्धन किया जाना है। जिला स्तरीय संदर्भदाता बेसिक विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। प्रशिक्षण स्थल का चयन खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा किया जाएगा। वहां पर लैपटॉप, प्रोजेक्टर स्क्रीन, इंटरनेट कनेक्टीविटी, आदि का इंतजाम होगा। जिससे प्रशिक्षण हाईटेक तरीके से दिया जा सके। 

कोरोना में पिछड़ी पढ़ाई की भरपाई के लिए प्रशिक्षित होंगे बेसिक के शिक्षक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link