Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, November 21, 2021

स्मार्ट क्लास के संचालन के लिए दी स्मार्ट टीवी

 एटा। जिले की अग्रणी केनरा बैंक के 116वें संस्थापक दिवस के मौके पर कांशीराम कॉलोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय में दिव्यांग बच्चों को स्वेटर वितरण किया गया। साथ ही विद्यालय में स्मार्ट क्लास संचालन के लिए एक स्मार्ट एलईडी टीवी भेंट की गई। 



पराग डेयरी के पीछे प्राथमिक विद्यालय कांशीराम कॉलोनी में निगमीय सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत स्मार्ट क्लासेज के संचालन के लिए विद्यालय को टीवी और बच्चों को स्वेटर दिए गए। बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक उमाशंकर प्रसाद ने कहा कि कोविड महामारी के समय स्मार्ट टीवी का उपयोग करके दिव्यांग विद्यार्थियों को बेहतर तरीके से शिक्षा मिल पाएगी। जो उनके भविष्य के लिए काफी लाभदायक होगी। इस दौरान मंडल प्रबंधक संजीव कृष्ण सिंह, कपिल देव, प्रबंधक विनायक श्रीवास्तव, शैलेंद्र वर्मा, नितिन मित्रा, जिला समन्वयक संजय मिश्रा, विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

स्मार्ट क्लास के संचालन के लिए दी स्मार्ट टीवी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link