Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, November 21, 2021

स्कूल अभिलेखों की हुई जांच ग्रामीणों के लिए गए बयान

 बीएसए के आदेश पर दो सदस्यीय टीम ने की जांच

फर्रुखाबाद। बीएसए के आदेश पर बीईओ की दो सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय करनपुर दत्त पहुंच कर अभिलेखों की जांच की। स्कूल में कई अभिलेख नहीं मिले। साथ ही वित्तीय अनियमितताओं की भी जानकारी मिली।



डीएम ने एसपी के साथ 13 नवंबर को प्राथमिक विद्यालय करनपुर दत्त राजेपुर का निरीक्षण किया था। उनको प्रधानाध्यापक समेत चार शिक्षक अनुपस्थित मिले, जो कई दिनों से नहीं आ रहे थे। डीएम के निर्देश पर बीएसए लालजी यादव ने जांच के लिए बीईओ राजेपुर रमेश चंद्र जौहर और नगर शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार वर्मा की संयुक्त जांच कमेटी बनाई। दोनों ने शुक्रवार को स्कूल पहुंच जांच की। शैक्षिक सत्र 2021-22 में स्कूल खुलने के बाद से अभी तक एक दिन भी एमडीएम नहीं बनवाया गया। बीईओ ने ग्रामीणों के भी बयान दर्ज के किए। बीईओ रमेश चंद्र जौहर ने बताया कि छात्र-छात्राओं के नाम पता भी पोर्टल पर अभी तक अपलोड नहीं कराए गए हैं। जांच में कई अनियमितताएं मिली हैं। जांच रिपोर्ट बीएसए को दी जाएगी।

स्कूल अभिलेखों की हुई जांच ग्रामीणों के लिए गए बयान Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link