Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, November 21, 2021

66 शिक्षकों पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार

 गोरखपुर। जिले के परिषदीय स्कूलों में कार्यरत 66 शिक्षकों पर बर्खास्तगी की तलवार लटक रही है। मानव संपदा पोर्टल पर अपने शैक्षणिक अभिलेखों का ब्योरा अपलोड नहीं करने पर बेसिक शिक्षा विभाग ने कड़ा रूख अख्तियार किया है।



विभाग की ओर से शुक्रवार को ऐसे शिक्षकों को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया है। दस दिन के अंदर अगर शिक्षकों ने ब्योरा अपलोड नहीं किया तो उनपर कार्रवाई की जाएगी। जारी नोटिस के मुताबिक जानकारी अपलोड नहीं करने के मामले में बड़हलगंज ब्लॉक के शिक्षकों की संख्या सर्वाधिक है।


11 शिक्षकों ने जानकारी अपलोड नहीं की है। खोराबार के नौ और ब्रह्मपुर ब्लॉक के सात शिक्षक शामिल हैं। उरुवा ब्लॉक के महज दो शिक्षकों ने जानकारी अपलोड नहीं की है। 

मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों का ब्योरा अपलोड किया जाना अनिवार्य है। कई दफा नोटिस के बावजूद भी कुछ शिक्षक जानकारी देने में आनाकानी कर रहे हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित कर सेवा समाप्ति का आखिरी नोटिस जारी किया गया है।

-आरके सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी



66 शिक्षकों पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link