Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, November 21, 2021

अनुपस्थित मिले शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी

 बताओ नोटिस जारी फिरोजाबाद। निरीक्षण के दौरान परिषदीय स्कूलों के बंद मिलने और शिक्षकों के अनुपस्थित मिलने पर बीएसए ने शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।




बीएसए अंजली अग्रवाल ने विगत बृहस्पतिवार को ब्लॉक फिरोजाबाद क्षेत्रांतर्गत प्राथमिक विद्यालय कबीरपुर सैलानी का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान बीएसए को सुबह 9.15 मिनट पर विद्यालय बंद मिला। वहीं करीब कटी नगला का भी प्राथमिक विद्यालय बंद मिला। दोनों विद्यालयों के शिक्षकों सहित प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।


वहीं प्राथमिक विद्यालय नगला तोर में तैनात शिक्षक शीतल, जयप्रकाश, सुप्रिया वर्मा और प्राथमिक विद्यालय उस्मानपुर में शिक्षक मनोज कुमार, शरद यादव और पवन कुमार यादव अनुपस्थित मिले थे। बीएसए ने सभी को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में स्पष्टीकरण देने अन्यथा वेतन कटौती की चेतावनी जारी की है। संवाद

अनुपस्थित मिले शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link