Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, November 21, 2021

शिक्षक ने दी मारपीट की तहरीर महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

 कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव का मामला, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में शिक्षक व युवक में मामूली बात पर मारपीट हो गई। पीड़ित शिक्षक ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी। वहीं आरोपी युवक की भाभी ने शिक्षक पर छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।



हाथरस जंक्शन के एक गांव के परिषदीय विद्यालय में तैनात शिक्षक का एक युवक से विवाद हो गया। आरोप है कि युवक ने शिक्षक के साथ मारपीट कर दी और उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। शिक्षक ने कोतवाली हाथरस जंक्शन जाकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। शिक्षक का - चिकित्सीय परीक्षण जिला अस्पताल में कराया गया। दूसरी ओर आरोपी युवक की भाभी परिजनों को लेकर कोतवाली पहुंची। जहां महिला ने शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। महिला का आरोप है कि जब वो अपनी ननद के साथ पशुओं के लिए चारा लेने के लिए जा रही थी। तभी शिक्षक ने उसका हाथ जबरन पकड़ लिया और छेड़छाड़ कर दी। विरोध किया तो शिक्षक धक्का देकर भाग गया। थानाध्यक्ष रितेश कुमार का कहना है कि शिक्षक के साथ युवक ने मारपीट की है। जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित थाने आया था। शिक्षक पर छेड़छाड़ का गलत आरोप है। यदि फिर भी महिला तहरीर देती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षक ने दी मारपीट की तहरीर महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link