Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, November 21, 2021

शिक्षक व कर्मचारी कलेक्ट्रेट पर 25 को देंगे धरना

 बस्ती। संयुक्त संघर्ष संचालन समिति ने पुरानी पेंशन नीति बहाली, कर्मचारियों, शिक्षकों की लंबित मांगों आदि को लेकर प्रदेश नेतृत्व



के आह्वान पर 25 नवंबर को कलेक्ट्रेट पर धरना देने का निर्णय लिया है। धरने के बाद डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। यह निर्णय शुक्रवार को बीएसए कार्यालय परिसर में आयोजित बैठक में लिया गया। अध्यक्षता करते हुए उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों, शिक्षकों की लगातार अनदेखी कर रही है। मंत्री शिवशंकर कुमार ने बताया कि धरने में बड़ी संख्या में कर्मचारी शिक्षक हिस्सा लेंगे। इस मौके पर अभय सिंह यादव, मारूफ खान, विजय प्रकाश चौधरी, रामभरत वर्मा, बब्बन पांडेय, चंद्रभान चौरसिया, रमेश विश्वकर्मा, कन्हैयालाल मौजूद रहे।

शिक्षक व कर्मचारी कलेक्ट्रेट पर 25 को देंगे धरना Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link