Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, November 21, 2021

शिक्षामित्र संघ ने जिला कमेटी का किया विस्तार

 फतेहपुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। शुक्रवार को नहर कालोनी में हुई बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी ने तीन नए उपाध्यक्ष मनोनीत किए।



बैठक में आशीष पटेल, अखिलेश गुप्ता, सर्वेश मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। ब्लाक भिटौरा का शैलेंद सिंह को ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी ने बताया की जल्द ही एक दिवसीय कार्यशाला होगी। जिसमें ब्लाक शिक्षा मित्र और प्रदेश कमेटी के पदाधिकारी सहभागिता करेंगे।


बैठक में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा कोषाध्यक्ष मीनू सिंह, विशाल शुक्ला, शैलेंद वर्मा, मनोज गुप्ता, विनीत सिंह, अनूप तिवारी, साधना मिश्रा, अमित सिंह, ध्यान सिंह, प्रवीण सिंह, विजय सिंह, नत्थूलाल, संजू मिश्रा, भानुप्रताप सिंह, अनिल, बालकरन सिंह, विनोद कुमार मौजूद रहे।

शिक्षामित्र संघ ने जिला कमेटी का किया विस्तार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link