Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, November 21, 2021

विद्यार्थियों के लिए खरीदी जाएगी खेलकूद खेलकूद सामग्री

प्राथमिक में पांच और उच्च प्राथमिक विद्यालय में खर्च होंगे 10 हजार रुपये

औरैया बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परिषदीय स्कूलों के छात्र- छात्राओं को खेल सामग्री उपलब्ध कराने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए प्राथमिक विद्यालयों को पांच हजार व उच्च प्राथमिक विद्यालयों को 10 हजार रुपये जारी किए जाएंगे। यह स्पोर्ट्स किट विद्यालय प्रबंध समिति क्रय करेगी। इसमें इनडोर और आउटडोर गेम शामिल है।



जिले में 1265 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय और कंपोजिट परिषद के प्राथमिक व उच्च स्कूल हैं। इसमें 810 प्राथमिक विद्यालय, 206 उच्च प्राथमिक विद्यालय व 249 संविलियन विद्यालय हैं।


बेसिक शिक्षा विभाग परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को पढ़ाई के साथ उनके स्वास्थ्य को लेकर भी गंभीर है। बेसिक शिक्षा शासन की ओर से स्पोर्ट्स किट खरीदने के लिए धनराशि विद्यालय के हिसाब से बजट जारी किया गया है। इससे परिषदीय विद्यालयों में खेलकूद की गतिविधियां बढ़ेगी।


प्राथमिक स्कूलों के बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ अब खेलकूद में भी आगे बढ़ेंगे। शासन ने परिषदीय स्कूलों में खेल सामग्री की खरीद के लिए धनराशि जारी कर दी है। प्राथमिक विद्यालयों को पांच हजार रुपये, जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालयों को 10 हजार रुपये प्रति महानिदेशक बेसिक शिक्षा अनामिका सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को खेल सामग्री का चयन व खरीद पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया है कि खेल सामग्री की उपलब्धता के बाद स्कूलों में निर्धारित समय सारिणी के अनुसार अनिवार्य रूप से खेल को गतिविधियां कराई जाएं। 

विद्यालय प्रबंध समिति के खातों में जल्द भेजी जाएगी। विद्यालय प्रबंध समिति स्पोर्ट्स किट खरीदने के लिए समिति गठित करेगी। अगर मानक के अनुसार फिट न खरीदी गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चंदना राम इकबाल यादव, बेसिक शिक्षाधिकारी

विद्यार्थियों के लिए खरीदी जाएगी खेलकूद खेलकूद सामग्री Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link