Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, November 21, 2021

स्कूल का मुआयना करने पहुंचे सीओ

 दुबारी। जिले में  बढ़ते अपराधिक घटनाओं के साथ मनबढ़ों की मनमानी के कारण आम जन से लेकर स्कूल और अध्यापक भी काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं। मधुबन थाना क्षेत्र के गंगऊपुर के कंपोजिट विद्यालय में शाम होते ही शराबियों और जुआरियों का जमावड़ा हो जाता है।



इसको लेकर स्कूल प्रबंधन द्वारा शिकायत भी की गई थी। लेकिन इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जिसको लेकर अमर उजाला ने 19 नवंबर के अंक में मनबढ़ों की दबंगई, स्कूल में ही बैठकर पीते हैं शराब शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिसक संज्ञान लेते हुए मधुबन के क्षेत्राधिकारी अमित सिंह, था ना ६ य क्ष थानाध्यक्ष शौर्य राय के साथ शुक्रवार की शाम छह बजे विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चेताया कि विद्यालय परिसर के साथ-साथ कही भी मनबढ़ों की मनबढ़ई नहीं चलेगी। ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने जनहित में चलाई जा रही अमर उजाला की मुहिम की सराहना की है। क्षेत्राधिकारी अमित सिंह का कहना है कि मनबढ़ों की जानकारी प्राप्त कर उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की टीम स्कूल सहित आसपास के इलाके का नियमित रूप से निरीक्षण कर कार्रवाई करेगी।

स्कूल का मुआयना करने पहुंचे सीओ Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link