अभोली। शारदा अभियान के तहत शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में नोडल | शिक्षकों का प्रथम प्रशिक्षण समाप्त हुआ। प्रशिक्षक खंड शिक्षा अधिकारी नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि पांच से 14 वर्ष की आयु पूरी करने वाले ड्राप आउट को चिह्नित कर नामांकन करने को वरीयता देना प्रशिक्षितों की जिम्मेदारी है।
बताया कि यदि कोई बच्चा नामांकन के 45 दिन तक लगातार अनुपस्थित रहता है तो वह ड्रॉप आउट की श्रेणी में आ जाता है। इन्हें डोर-टू-डोर | चिन्हित कर विषयवार नामांकन किया जाए। इस मौके पर संतोष पाल, भैरवानंद, संतोष सिंह, संध्या सिंह, इंद्रजीत सोनकर, सूबेदार यादव, केके गुप्ता, धनंजय गुप्ता, जगदीशचंद श्रीवास्तव, शिवशंकर यादव, चंद्रेश, राधा केवट समेत ब्लाक के शिक्षक उपस्थित रहे। संवाद
